अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा मंच की बहनों ने शीतला मन्दिर चौराहा पर सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधी और कहा कि अपने परिवार से दूर रहकर समाज की सुरक्षा करते है तो ऐसे इन्हें परिवार की कमी महसूस न हो इसलिये रक्षासूत्र बांधा गया है।
वही शाखा की अध्यक्ष रितु जालान ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार से दूर रहकर हमें सुरक्षित रखा — यही सच्चा रक्षक धर्म है इसलिए हमारे पुलिस भाई इनके हाथ की कलाई सुनी नहीं रहनी चाहिए। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर हम त्याग, समर्पण और सेवा को नमन करते हैं।
इस कार्यक्रम मे सचिव रंजना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया , निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, भूतपूर्व अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, अनीता थर्ड एवं सीमा अग्रवाल आदि सदस्य शामिल रही।







