तीन से लापता युवक का तालाब में उतराया मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव का मामला, गाय चराने निकला था युवक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के बहुआर कंडाकोट में आज सुबह तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में उतराया मिला,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भागीरथी पुत्र सीताराम 18 वर्ष जो पिछले तीन दिन पूर्व घर से सुबह गाय चराने के लिए कंडाकोट की पहाड़ी की तरफ गया हुआ था। जिसकी परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर खोजबीन की जा रही थी।

इस सम्बंध में जिला अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि सुबह कुछ ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाते हुए पहचान कराया गया तो पता चला कि बहुआर गांव निवासी 18 वर्षीय युवक भागीरथी के रूप में हुई। जिसकी सूचना परिजनों को देकर  कर अग्रिम कार्रवाई की गयी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?