जुलूस में शामिल ट्रेक्टर की चपेट में आये बाइक सवार, एक युवक की मौत दूसरा घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

विश्व आदिवासी दिवस के जुलूस पर युवाओं ने निकाली थी रैली

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर भारत पेट्रोल पम्प के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से जुलूस में आए बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी  भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश पुत्र आदित्य प्रसाद 18 वर्ष निवासी शीशटोला अपने दोस्त अशोक कुमार पुत्र धन सिंह 22 वर्ष निवासी केसारी थाना रघुनाथ नगर छत्तीसगढ़ के साथ जूलूस मे शामिल होने आया था। इस दौरान बभनी रेंज आफिस के समीप स्थित जुलूस की गाडियां घुमने लगी तो बाइक सवार युवक जुलूस में शामिल ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जुलूस में शामिल लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए जहां चिकित्सकों ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया, अशोक कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छोंड दिया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि बभनी पेट्रोल पम्प के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस घटना के बाद जुलूस में शामिल ट्रैक्टर सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मृतक युवक के पिता आदित्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?