कुंडाडीह संपर्क मार्ग बदहाल, बरसात में गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर/सोनभद्र । विकासखंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत कुंडाडीह का संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां आवागमन में बाधा बन रही हैं। बरसात के दौरान जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, मरीज और अन्य लोग आवागमन करते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक और चारपहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत की मांग कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि बरसात में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है, जिससे गांव का संपर्क प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने तथा आवागमन सुगम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?