“चिप टू सर्किट” ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का सफल समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में एक माह के ग्रीष्मकालीन “चिप टू सर्किट” इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान सीखे गए कौशल का उपयोग करते हुए भविष्य में विभिन्न समस्याओं के लिए उपयोगी समाधान विकसित करने पर कार्य करें। इंटर्नशिप के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर सर्किट प्रिंट करने, डिजिटल सर्किट व उनके अनुप्रयोगों को डिजाइन करने, बोर्ड पर सत्यापन करने तथा एंटीना डिजाइन करने का व्यावहारिक कौशल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. धर्मेंद्र दीक्षित एवं डॉ. आनंद शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के डॉ. नरेंद्र ने डिवाइस मॉडलिंग पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 48 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में को-कोऑर्डिनेटर सिकंदर, विभागाध्यक्ष डॉ. डी.के. त्रिपाठी, अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. हिमांशु, डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. अभिनव एवं दीपक का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?