निर्माणाधीन अडानी पावर प्लांट में कार्यरत मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

जिला अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र देवरी खुर्द गांव में निर्माणाधीन अडानी पावर प्लांट में कार्यरत एक मजदूर की सन्दिग्ध परिस्थितियों से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन अडानी पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान जहरीले सांप के काटने से मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह मौके पर ही तड़पने लगा। वही साथ में काम कर रहे अन्य मजदूर उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक मजदूर के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए और रोष व्यक्त करते हुए हंगामा करने लगे। वही सूचना पर पुलिस तत्काल अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?