अमित मिश्रा
खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन ने जर्जर भवनों का लिया संज्ञान
प्राथमिक विद्यालय डूमर के बच्चों को दूसरे विद्यालय किया शिफ्ट
सोनभद्र। जनपद में विकास खण्ड कोन शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत कुल पन्द्रह प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष सहित मूल भवन की स्थिति जर्जर है, जिसके संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन लोकेश कुमार मिश्र ने जर्जर भवन की मौका मुआयना करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया है। बीईओ ने जर्जर भवन की स्थिति देख मूल्यांकन कर ध्वस्तिकरण कराये जाने की अनुमति मांगी है नही तो किसी भी स्थिति में इन जर्जर भवनों में अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
बतातें चलें कि प्राथमिक विद्यालय डूमर की जर्जर स्थिति के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान सहित प्रभारी प्रधानाध्यापक ने शिक्षा विभाग को दिया तत्पश्चात प्रार्थना पत्र को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्राथमिक विद्यालय डूमर को उच्च प्राथमिक विद्यालय डूमर् से संचालित किये जाने का आदेश निर्गत किया गया। ऐसे ही उच्च प्राथमिक विद्यालय कचनरवा , प्राथमिक विद्यालय परसवा, प्राथमिक विद्यालय डूमर , उच्च प्राथमिक विद्यालय गीधिया , प्राथमिक विद्यालय चांचीकला , प्राथमिक विद्यालय करहिया का विद्यालय जर्जर स्थिति में है।
खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्र द्वारा जर्जर विद्यालयों की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भवन ध्वस्त कराने के प्रस्ताव के साथ साथ नवीन भवन निर्माण कराने संबंधित पत्राचार किया है।







