सावन महोत्सव में बच्चो ने शिव पार्वती की सुन्दर झांकी प्रस्तुत कर मनमोहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सावन महोत्सव गीत पर झूमे बच्चे किए नित्य

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में सावन महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन के द्वारा शिव- पार्वती की पूजन आरती करके किया।

एलकेजी के छात्र प्रथम एवं छात्रा पीहू पाण्डेय के द्वारा शिव एवं पार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई । एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने (पानी बरसा छम छम )गीत तथा कक्षा 1 और 2 के बच्चों ने ( चक धूम धूम ) गीत पर मनमोहक नृत्य किया।

विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की शिक्षिका आंचल पटेल, वंदना पटेल ,अनिता सोनी, दिव्या चौरसिया , दीप्ति मिश्रा एवं गायत्री के सहयोग से किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य अंबर उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार यादव, मनोज दुबे ,दीपक श्रीवास्तव ,संजू पाण्डेय ,आकांक्षा तिवारी आदि शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?