भाजपा अटल जी की स्मृति सहेजने वालो को करेगी सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाजपा कार्यालय पर मंत्री ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष पर सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड द्वारा प्रेसवार्ता कर बताया गया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मनाई गयी, इस अवसर पर बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों कार्यक्रम व्यापक रूप से संपन्न हुए।
अटल के स्मारक सदैव अटल नई दिल्ली पर श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केन्द्रीय मंत्रीगण के साथ-साथ एनडीए के नेतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभा में भाग लिया। अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
सभी देशवासी गौरवान्वित हैं कि देश के दूरदर्शी, कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे एवं अटल जी की सोच साकार हो रही है।


अटल जी की स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान- हम सभी भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं अटल जी के प्रिय देशवासी, अटल स्मृति संकलन एवं सम्पर्क अभियान 2025 के माध्यम से 31 जनवरी 2025 तक सभी जिलों में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करेंगे जिनके पास श्रद्धेय अटल के साथ साझा किये गये किसी भी क्षण की स्मृति या तो कागजी माध्यम (पेपर कटिंग, किताब पर दिया गया ऑटोग्राफ) या अन्य कोई कागज जो कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अटल से सम्बद्ध है या स्मृति का ऑडियो क्लिप, विडियो क्लिप उपलब्ध है।


हम लोग इस अभियान के अन्तर्गत उन पुण्य जिलावासियों के पास जाकर उन्हे सम्मानित कर उपलब्ध स्मृति को सम्मान पूर्वक उसकी एक कॉपी लेकर संकलित करेंगे, हम सभी इसी अभियान के अन्तर्गत उन भाग्यवान व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करेंगे जिन्होने प्रत्यक्ष रूप से अटल के साथ राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या संघ के किसी अनुसांगिक संगठन में कार्य किया हो हम उन सभी वरिष्ठ जनों को सूचिबद्ध कर सम्मानित करने का कार्य करेंगे।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत अटल जो पर लिखे गये लेखों, पुस्तकों को एकत्रित कर सूचिबद्ध किया जायेगा। तदोपरान्त इनमें से चुनी हुई जानकारी हम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर प्रदर्शित करेंगे।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?