ईंधन बचत से पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य भी होगा सुरक्षित:नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पेट्रोलियम बचत को लेकर नपा अध्यक्ष की अनूठी पहल, इलेक्ट्रिक टोटो से पहुंचीं कार्यालय

सोनभद्र। पेट्रोलियम बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अनूठी पहल की है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद मंगलवार को अपने आवास से इलेक्ट्रिक टोटो से चलकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं।
कार्यालय पहुंचकर उन्होंने कर्मचारियों का हाल जाना और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से हफ्ते में चार दिन ईंधन बचाने की अपील करते हुए ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बस, ई-रिक्शा और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की।
नपा अध्यक्ष ने सप्ताह में कम से कम चार दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का सुझाव दिया। साथ ही ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा देकर ईंधन बचत सुनिश्चित करने पर जोर दिया। छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल के इस्तेमाल की भी अपील की।


रूबी प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील पर ईंधन बचत से पर्यावरण संरक्षण के साथ भविष्य भी सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाए तो बड़े स्तर पर ईंधन की बचत संभव है। इससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संसाधन बचेंगे।
नपा अध्यक्ष की इस पहल की नगर में चर्चा हो रही है। कार्यालय के कर्मचारियों ने भी उनके सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया।इस दौरान जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, अजीत सिंह, सुजीत कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?