सड़क पार कर रही महिला को पीकअप ने रौंदा, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार शाम बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर महावीर ढाबा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि इलाके में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार फूलमती (52) पत्नी देवशाय निवासी करमहल टोला असनाडांड, सब्जी खरीदकर ऑटो से अपने घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचने पर वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं, तभी बभनी की ओर से आसनडीह जा रही तेज रफ्तार पीकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आ गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल पुलिस बल के साथ घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद भाग रही पीकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजनों को ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह संभाला।

डी पी यादव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?