सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेस ने दिया शिकायती पत्र, राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला कांग्रेस ने SP से की FIR की मांग – स्वर्ण जयंती चौक पर किया प्रदर्शन”

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर उन्नाव में राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन के बाद कोतवाली प्रभारी रॉबर्ट्सगंज के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच व मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने संयुक्त बयान में कहा – “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सतीश महाना उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतर कर जा रहे हैं। यह कृत्य राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह है। राष्ट्रगान किसी दल की बपौती नहीं, देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है।”
कांग्रेस की मुख्य मांगें — घटना स्थल की CCTV और वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए – कानून का उल्लंघन पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई हो
शिकायती पत्र सौंपने के दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडे, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, इनामुल अंसारी, मोहन बियार, शहर उपाध्यक्ष बेबी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, बाबूलाल पनिका, श्रीकांत मिश्रा, बृहतस भारती, सईद, अमरेश देव पांडे मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?