बसपा नेता सुनील पांडेय ‘जैकी’ के नेतृत्व में 51 कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रामसरोवर से शिवद्वार धाम तक पैदल यात्रा,लगाए हर हर महादेव के नारे

सोनभद्र घोरावल निवास से बसपा नेता सुनील कुमार पांडेय उर्फ जैकी बाबा वाहन द्वारा विजयगढ़ दुर्ग पहुंचे और अपने 51 कांवड़िया भक्तों के साथ ऐतिहासिक रामसरोवर से पवित्र जल लेकर पैदल कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। यात्रा में अनुज गौरव पांडेय, आशीष मिश्रा, श्याम मिश्रा, प्रकाश सिंह, रिकू, आकाश गुप्ता, अनूप शुक्ला, संदीप मौर्या, परमेश्वर बैसवार, गौरव पाण्डेय, लक्ष्मण प्रजापति, जवाहर कोल, सोनू पाल, विष्णु विश्वकर्मा, सुरेश कोल, गौतम कुमार, प्रकाश कुमार समेत बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल रहे। यात्रा के दौरान टेटी माइनर में भाई देवेंद्र पाण्डेय द्वारा भोजन, प्रसाद एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। रविवार को अनुज देवेंद्र के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देकर मिष्ठान खिलाया गया और फिर सभी भक्त शिवद्वार धाम के लिए रवाना हुए।

पठके गांव, केवली ब्लॉक, बस स्टैंड, दुर्गा मंदिर, दिवा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को प्राचीन शिवद्वार धाम पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया गया तथा क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?