10 दिवसीय योग शिविर संपन्न, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने सीखे कठिन आसन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

योग को दैनिक जीवन में शामिल करें – योगी संकटमोचन”

सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देशन और युवा भारत जिला प्रभारी मयंक कुमार दुबे के मार्गदर्शन में इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में चल रहे 10 दिवसीय योग शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर का संचालन सोशल मीडिया जिला प्रभारी/जिला महामंत्री योगी संकटमोचन ने किया।
10वें दिन जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रवि प्रकाश त्रिपाठी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। शिविर में कॉलेज के अध्यापकों और छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया और योग से होने वाले लाभ बताए गए।
शिविर में कुछ बच्चों ने चक्रासन, शीर्षासन, सर्वांगासन जैसे कठिन आसन करके दिखाए। योग शिक्षक और कॉलेज शिक्षकों ने ऐसे बच्चों को सम्मानित किया।
योगी संकटमोचन ने सभी को संकल्प दिलाया कि बिजी जीवन में खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करेंगे और परिवार को भी योग कराएंगे। हास्य आसन और भजन-कीर्तन के साथ शिविर का समापन हुआ। योगी संकटमोचन ने कहा कि कॉलेज प्रशासन चाहेगा तो आगे भी सेवा करते रहेंगे।
बताया गया कि योगी संकटमोचन जिले में जगह-जगह एक दिवसीय, तीन दिवसीय, 11 दिवसीय शिविर लगाकर जिले को योगमय और रोगमुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी जनमानस में सराहना हो रही है।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?