“पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा और कैशलेस उपचार की मांग – समाधान न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी”
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के बैनर तले सोमवार को जिले के माध्यमिक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने 15 सूत्रीय मांगपत्र DIOS के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा और जनपद स्तरीय समस्याओं का अलग ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा – संघर्ष से मिले अधिकार
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संघ ने संघर्ष से शिक्षकों को सेवा सुरक्षा, वेतन वितरण अधिनियम, पेंशन का कोषागार से भुगतान और चयन बोर्ड जैसे अधिकार दिलाए हैं।
मंडलीय अध्यक्ष रमेश कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि 2005 से पुरानी पेंशन खत्म कर और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम-2023 से सेवा सुरक्षा कमजोर की गई है। उन्होंने पुरानी व्यवस्था बहाल करने और आउटसोर्सिंग खत्म करने की मांग की।
प्रमुख मांगो मे – पुरानी पेंशन योजना बहाल हो – डॉ. रविशंकर ओझा ने “NPS Go Back” के नारे लगाए – कैशलेस चिकित्सा सुविधा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मिले – दिवाकर सिंह – स्थानांतरण प्रक्रिया सरल हो, NOC अनिवार्यता खत्म हो – सुशील कुमार तिवारी – शिक्षकों के लंबित वेतन, पेंशन, एरियर का निस्तारण हो – संजय सिंह, आशुतोष सिंह – गैर-शैक्षणिक कार्य न कराए जाएं, महंगाई भत्ते को मूल वेतन में जोड़ा जाए – अंजनी सिंह
DIOS जयराम सिंह के प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अध्यक्षीय संबोधन के साथ धरना समाप्त हुआ।






