तेज धूप में जनता के बीच उतरे विधायक, मजदूरों को बांटे गमछे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- धूप से बचिए, गमछा पहनिए : सोनभद्र में सदर विधायक का अनोखा जनसंपर्क अभियान

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। भूपेश चौबे ने भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए एक अनोखी पहल की। सोनभद्र में सड़क किनारे मेहनत-मजदूरी करने वाले श्रमिकों, रेड़ी-पटरी दुकानदारों, चाय-पान विक्रेताओं, ठेला-खुमचा लगाने वाले गरीब लोगों के बीच विधायक ने गमछा वितरित कर उन्हें लू और धूप से बचाव का संदेश दिया।

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के बीच पहुंचे विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि गर्मी लगातार जानलेवा होती जा रही है और ऐसे मौसम में सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों और सड़क किनारे काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना सिर ढके तेज धूप में बाहर न निकलें और गमछा या कपड़े से शरीर को ढककर ही घर से बाहर जाएं।

विधायक ने कहा कि “गमछा सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि इस भीषण गर्मी में गरीबों की सुरक्षा कवच है।” उन्होंने लोगों को अधिक पानी पीने, दोपहर की धूप से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी।

इस दौरान कई मजदूरों और छोटे दुकानदारों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नेताओं का इस तरह सीधे जनता के बीच आकर उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना राहत देने वाला कदम है।

भीषण गर्मी के बीच सोनभद्र में शुरू हुआ यह “गमछा अभियान” अब चर्चा का विषय बन गया है और इसे जनसेवा से जुड़ी संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

1474
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?