पंचों ने कहा- शादी तय होते ही घरवालों को बता देती तो बचती बदनामी और खर्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवती के प्रेमी संग जाने पर पिता को भरना पड़ा 30,600 का जुर्माना, बिरादरी पंचायत का फरमान

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के प्रेम प्रसंग के मामले में बिरादरी की पंचायत ने पिता को जुर्माना भरने का फरमान सुनाया। रविवार देर शाम चली पंचायत में लड़की के पिता को लड़का पक्ष को शादी की तैयारी में लगा 30,600 रुपए बतौर जुर्माना देने का फैसला सुनाया गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती होमगार्ड है। उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से 21 जून को तय हुई थी। वर पक्ष शादी का कार्ड बांट रहा था और शादी की अन्य तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। इसी बीच युवती पड़ोसी गांव के विजातीय युवक के साथ चली गई। घरवालों को पता चला तो मामला थाने पहुंचा। वहां युवती ने तय शादी वाले युवक के साथ जाने से साफ मना कर दिया और अपने प्रेमी के साथ पुनः चली गई। इस बात की खबर वर पक्ष को लगी तो वे लोग लड़की के पिता को पंचायत में बैठा लिए। वर पक्ष ने शादी की तैयारी में हुए खर्च को जुर्माना के तौर पर मांगा। घंटों चली पंचायत के बाद पंचों ने 30,600 रुपए जुर्माना लगाया, जिसे लड़की के पिता ने स्वीकार कर लिया। पंचायत ने कहा कि युवती की गलती है, उसे शादी तय होते ही अपने प्यार के बारे में घरवालों को बता देना चाहिए था। इससे सामाजिक बदनामी और खर्च से बचा जा सकता था। बताया गया कि घर से भागे प्रेमी जोड़े ने निकाह कर लिया है और पंचायत में युवती ने मां-बाप से मुंह फेर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?