आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, अब सभी गांवों में सुचारू किया जा रहा पानी:प्रहलाद कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  90 फीसदी गांवों में कनेक्शन के बावजूद टैंकर से हो रही आपूर्ति, बिजली बनी बाधा

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ऊर्जांचल में एनटीपीसी, यूपी थर्मल पावर और लैंको सहित तमाम निजी उद्योगों में लगभग 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन के बावजूद भीषण गर्मी में पानी आपूर्ति में बिजली बाधक बन रही है। स्थिति यह है कि 54 राजस्व गांवों में 90 फीसदी कनेक्शन के बाद भी लोगों का गला सूख रहा है। मजबूरन पंचायतों को टैंकर से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। जल जीवन मिशन से जुड़े कंपनी के प्रबंधक प्रहलाद कुमार का कहना है कि मौसम की खराबी और आंधी से बिजली आपूर्ति न होने से पानी सप्लाई बाधित हुई थी, लेकिन सोमवार से पानी आपूर्ति सुचारू रूप से चालू करा दी गई है। प्रबंधक ने भी माना कि पानी आपूर्ति में बिजली बाधा बन जाती है, अन्यथा सभी गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से दी जा रही है। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर पानी आपूर्ति को लेकर मंत्रणा की गई और हिदायत दी गई कि सभी को हर हाल में पानी की व्यवस्था की जाए। श्री सिंह ने बताया कि ब्लॉक में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। साथ ही सेक्रेटरी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक व ग्राम प्रधानों से पानी आपूर्ति का अपडेट मांगा गया है और इसी के साथ उन्हें निगरानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल योजना के तहत कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन समय से पानी नहीं मिल रहा।

Leave a Comment

1473
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?