12 माह से बकाया मानदेय को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने सौपा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ग्राम रोजगार सेवकों ने DM से लगाई गुहार, आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। मनरेगा / विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (वीवीजी-राम जी) योजना में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों (संविदा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी सोनभद्र से मिलकर बकाया मानदेय और शोषण-उत्पीड़न की समस्या से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चंदेल ने किया। जिलाधिकारी ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल उपायुक्त श्रम एवं रोजगार को बुलाकर जल्द मानदेय भुगतान और अन्य समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदेश सचिव प्रभात सिंह चंदेल ने कहा कि पूरे जनपद में ग्राम रोजगार सेवकों का ब्लॉक स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है। 12 से 14 माह से मानदेय बकाया है, फिर भी बंधुआ मजदूर की तरह जबरन काम लिया जा रहा है और काम न करने पर सेवा समाप्ति की धमकी दी जा रही है। स्थिति नहीं बदली तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मिर्जापुर मंडल प्रभारी सुरेश और जिलामंत्री रोहित यादव ने कहा कि विकास खंड नगवां में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शासन को गलत और भ्रामक सूचना भेजने व लापरवाही के कारण मानदेय भुगतान नहीं हो सका, जिससे रोजगार सेवक जिले से शासन तक चक्कर काट रहे हैं।
इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, श्याम मोहन पाण्डेय, अमरपति राम, जुनैद अंसारी, चंद्रमणी यादव, रामसजीवन, जिलाजीत यादव, अयोध्या प्रसाद, उमेश कुमार, सुरेश कुमार, नंदलाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?