प्रथम पुरस्कार 21 हजार, बालक-बालिका वर्ग की दौड़ अलग-अलग स्थानों से होगी शुरू
सोनभद्र। जनकल्याण सेवा समिति, रॉबर्ट्सगंज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
समिति के सचिव डॉ. धर्मवीर तिवारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मैराथन बालक एवं बालिका दो वर्गों में होगी।
दौड़ रूट -बालक वर्ग होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक।
बालिका वर्ग चुर्क बाजार रोडवेज बस स्टैंड से सर्किट हाउस तक।
प्रतिभागियों की उम्र 17 से 26 वर्ष होगी और उनका सोनभद्र में निवास या अध्ययन करना अनिवार्य है। दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय 11,000 रुपये, तृतीय 5,100 रुपये और 21 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1,100-1,100 रुपये दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए अनुभवी वॉलिंटियर, प्रशिक्षक, एनर्जी ड्रिंक और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से फिट इंडिया के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए भागीदारी की अपील की।
प्रेस वार्ता में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संदीप सिंह, राम दरबार अखाड़ा के संरक्षक आनंद मिश्रा, श्याम द्विवेदी, पूर्व सभासद अरविंद पांडे, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रहरि, नवीन त्रिपाठी, सुशील मिश्रा, अंशु चौबे, पंकज ओझा, अखिलेश कश्यप, तन्मय त्रिपाठी, डब्लू शुक्ला, विनय भारती, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।






