लड़कियों से छेड़खानी के मामले में युवक को भेजा गया जेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक द्वारा लड़कियों से छेड़खानी किए जाने के मामले में कोन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना निरीक्षक संजीव सिंह ने आरोपी सूरज पुत्र मुन्ना निवासी कोन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 146/25 तथा 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार, सूरज पर आरोप है कि वह क्षेत्र की कुछ लड़कियों के साथ आए दिन अशोभनीय व्यवहार करता था, जिससे स्थानीय लोगों में रोष था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल छानबीन कर आरोपी को हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है, और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।

ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्यवाही से छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगी।

Leave a Comment

1443
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?