शत्रुंजय मिश्रा झारखंड के गोड्डा जिले के कोऑर्डिनेटर बनाए गए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। कॉंग्रेस के पूर्व प्रवक्ता,युवा कॉंग्रेस के कई राज्यों मे युवा कॉंग्रेस का चुनाव करवा चुके शत्रुंजय मिश्रा को झारखंड के गोड्डा जिले का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है,इनकी नियुक्त प्रदेश रिटर्निग अधिकारी विपिन नेगी ने की है l इस नियुक्ति से कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुसी की लहर दौड़ पडी, सभी ने उन्हें बधाईयाँ दी है l
बताते चले की झारखंड मे युवा कॉंग्रेस का संगठनात्मक चुनाव होने जा रहा है l युवा कॉंग्रेस मे सदस्यता अभियान की शुरूवात से लेकर चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौपी गई है l
शत्रुंजय मिश्रा इसके पहले बिहार,असम, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर मे चुनाव कराने की जिम्मेदारी सम्भाल चुके है l
बधाई देने वालों मे कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, सूरज यादव, राहुल पटेल, सिराज हुसैन, महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे, सेवा दल अध्यक्ष कौशलेस पाठक, प्रमोद पांडे, दयाशंकर पांडे, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, सहित तमाम लोगों ने खुसी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?