HIV/AIDS एक्ट 2017 95-95-99 लक्ष्य पर दिया गया प्रशिक्षण, सीएमओ सभागार में हुआ आयोजन
सोनभद्र। गुरुवार को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से राष्ट्रीय एड्स एवं STD नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया।
कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी.एस. यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) डॉ. कीर्ति अनवल बिंद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भीमनाथ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूबेदार प्रसाद और डॉ. सुमन जायसवाल मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. निधि टंडन, दीपक तिवारी, स्वन्तिका (PHFI) तथा DISHA टीम से डॉ. अमित कुमार चौहान एवं DMDO मिर्जापुर से प्रज्ञा रघुवंशी ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को HIV/AIDS, NACP की संरचना, DACO, HIV, STI स्क्रीनिंग, EVTHS, OST तथा समुदाय आधारित रोकथाम उपायों पर समग्र जानकारी दी गई। साथ ही HIV/AIDS एक्ट 2017 के विभिन्न पहलुओं और कानून के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम की योजना, क्रियान्वयन, निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेंस के लिए आवश्यक जानकारी व कौशल प्रदान किया गया, जिससे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित उद्देश्यों और 95-95-99 लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में जिले के प्रयासों को गति मिलने की उम्मीद है।









