पूजा कुमारी बनी एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक, जन शिकायते सुन निस्तारण का दिया निर्देश

IMG 20261016 WA0005
IMG 20261016 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने पूजा कुमारी सहित अन्य छात्राओं को पुलिस की कार्य प्रणाली समझाया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्रा कुमारी पूजा ने संभाली एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाली और, जनशिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल की उपस्थिति में कंपोजिट विद्यालय मुसही की कक्षा 7 की छात्रा कुमारी पूजा ने एक दिन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान छात्रा ने पुलिस कार्यालय में प्राप्त जनशिकायतों को सुना तथा संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों एवं जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग भी भेंट किया गया, जिससे उसे शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ ही आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

जनपद पुलिस मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?