सन्दिग्ध परिस्थितियों में तीन कच्चे घर व झोपड़ी मे लगी आग, एक बाइक सहित गृहस्थी के सामान जल कर हुआ खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

तीन बकरियो की झुलसे से हुई मौत

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के बारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बस्ती में तीन कच्चे घरों व झोपड़िया में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग जाने से हड़कंप मच गया । इस भीषण अग्निकांड में घरों में रखे हजारों रुपए नगदी, गृहस्थी के सामान एक बाइक जल गई तो वही आग में झुलसे से तीन बकरियो की मौत हो गई। वही घर मे आग लगने की सूचना मिलने पर पहुची दमकल टीम ने काफी प्रयास से आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर मे सूबे के समाज कल्याण राज्यमन्त्री संजीव गोंड़ के आवास से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बस्ती में करीब तीन कच्चे घरों व झोपड़िया में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आग से जान बचाने के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। वही स्थानीय लोग हैंडपंप के पानी से बाल्टी के सहारे आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे ।

इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह से काबू पाया।

वही इस भीषण अग्निकांड में घरों में रखे हजारों रुपए नगदी , गृहस्थी के सामान, एक बाइक जलकर खाक हो गया और तीन बकरिया आग में झुलसने से मौत हो गई।

इस अगलगी की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा उप जिलाधिकारी ओबरा को भी दे दिया गया। इस दौरान डायल 112 पुलिस , स्थानीय पुलिस व दमकल वाहन के कर्मचारी सहित स्थानीय लोग राहत व बचाव कार्य जुटे रहे ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?