संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के बाहर मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र) । जिले के के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में एक युवक का शव उसके अपने ही निर्माणाधीन मकान के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज मक्खन लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।  मृतक की पहचान दिघुल गांव निवासी दिनेश उर्फ संतोष यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र प्रेमचंद यादव के रूप में हुई है।

मामले में सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि एक दिनेश यादव का शव उसके निर्माणाधीन मकान के बाहर मिला है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वही मृतक के भाई आलोक कुमार के अनुसार, दिनेश कल देर शाम को घर से खाना खाने के बाद गांव में ही पुराने मकान से लगभग 500 मीटर दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में सोने गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा आज सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो हम लोग उसकी खोजबीन में निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो दिनेश अपने चारपाई पर भी नहीं मिला जिसके बाद आसपास खोजबीन करने पर घर से 500 मीटर दूर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव पर कई जगह चोट के निशान देखे हैं। उसके पेट और बांह पर गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं। दिनेश का हत्या कर शव फेंका गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?