15-15 हजार के इनामी चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15-15 हजार रुपये के इनामी चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये सभी अभियुक्त झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी हैं और कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।


थाना निरीक्षक गोपाल जी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वांछित अपराधी अमिला धाम दर्शन के लिए आए हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना निरीक्षक ने एक टीम का गठन किया और इन अभियुक्तों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम को रानीडीह क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। टीम ने तत्परता से चारों तरफ से घेराबंदी की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम ब्रजेश पासवान पुत्र गोविंद पासवान, डब्बू यादव उर्फ शिवानंद पुत्र स्व. शिवानंद यादव, नरायण यादव पुत्र भरत यादव और ललन प्रसाद पुत्र स्व. सुखाडी यादव हैं। ये सभी अभियुक्त पिपरा थाना खरौंधी, जिला गढ़वा (झारखंड) के निवासी हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन चारों अभियुक्तों पर 15- 15,000 रुपये का इनाम घोषित था।
थाना निरीक्षक गोपाल जी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस कार्रवाई को अपनी सफलता के रूप में दर्ज किया है।


इस सफलता में प्रमुख भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में चाचीकला चौकी प्रभारी हवलदार पाल, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह, कांस्टेबल पंकज राय और कांस्टेबल संजय यादव शामिल थे। थाना प्रभारी गोपाल जी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए टीम की मेहनत को बधाई दी है और बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?