यूरिया खाद लदी ट्रक पलटी,कई बोरी यूरिया खाद हुयी खराब ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ सोनभद्र मार्ग में बसौली मोड पर ट्रक पलटने से यूरिया खाद की कई बोरी खराब।

नौगढ़ (सोनभद्र) । मार्ग में बसौली मोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमें यूरिया खाद लदी थी।
घटना में ड्राइवर बाल – बाल बचा, लेकिन ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आपको बता दे की बनारस से खाद लाद कर आ रही ट्रक नौगढ़ के राजेंद्र प्रसाद केशरी यहां जा रही थी।

इस घटना में कई बोरी यूरिया खराब हो गईं और कई फट गईं, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। आसपास के ग्रामीण ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गए।

इस सड़क हादसे के बाद लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सावधानी से चलें और ट्रक जैसे भारी वाहनों को सावधानी से चलाने की जरूरत है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?