अस्थायी पुल बनाने में अनियमितता लग रहा जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीयूष कुमार

बीजपुर(सोनभद्र) । रेणुकूट बीजपुर मुख्य मार्ग पर जरहा गांव में स्थित अजिर नदी पर बन रहा पुल स्थानीय ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है।पुराने पुल को तोड़ कर आवागमन के लिए बनाए गए अस्थायी पुल बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गया जिसमें आयेदिन भारी वाहन फंस जाने से आवागमन अवरुद्ध हो जा रहा है जाम लगने के कारण क्षेत्र के लाखों ग्रामीण प्रभावित हो रहे है।

मंगलवार को अस्थायी पुल पर कई भारी वाहन मिट्टी में फंस कर बंद हो गए जिसके कारण सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया जाम लगने के कारण पावर प्लांट में काम करने जा रहे श्रमिक फंस गए काम पर नही जा सके उन्हें वापस लौटना पड़ा वही मंगलवार से विद्यालय खुलने से बच्चे स्कूल नही जा सके बच्चो की बस जाम में फंसी रही।

छोटे वाहनों को तो बनाएं जा रहे नए अधपके पुल से जाने की अनुमति दी गयी है लेकिन सवारी ढोने वाले वाहनों को अधपके पुल से गुजरने की अनुमति नही मिल सकी जिसके कारण आवागमन करने वाले यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने अस्थायी पुल बनाने के लिए लापरवाही बरती है ।

अस्थायी पुल को जेसीबी से मिट्टी काट कर बना दिया गया जो बारिश सहन नही कर पायी और उक्त स्थान पर दलदल हो गयी जिसके कारण गाड़िया फस जा रही है और लंबा जाम लग जा रहा है।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करा कर जाम के झाम से मुक्ति दिलाए जाने की मांग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?