पीयूष कुमार
बीजपुर (सोनभद्र) । स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम एक युवक को नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गस्त के दौरान पुलिस को नकटू पैट्रोल पंप के पास से संदिग्ध अवस्था मे एक युवक को देखा जो पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था पुलिस ने उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास रखे झोले में पुलिस को 01 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ पूछताछ के दौरान उस युवक ने अपना नाम अटल बिहारी पाल पुत्र रामफल पाल निवासी सिरसोती बताया उक्त गांजे के बाबत बताया कि उसे बेचने जा रहा था।







