क्षेत्र पंचायत की बैठक मे पेयजल संकट का छाया रहा मुद्दा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

बैठक में  भव्य स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव हुआ पास

30 अप्रैल तक आवासविहीनों का करें पंजीकरण: बीडीओ

    कोन (सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र पंचायत कोन की बैठक बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक निजी सभागार में ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पेयजल संकट, शौचालय की कमी और स्टेडियम निर्माण जैसे अहम मुद्दे उठाए गए।

    बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमारू पटेल ने शौचालय न मिलने की शिकायत की, जबकि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने ‘हर घर नल’ योजना की विफलता को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन और नल तो लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों और मवेशियों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

    इस दौरान पीआरडी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यदि ब्लॉक क्षेत्र में 7.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाती है और उसे विभाग के नाम स्थानांतरित किया जाता है, तो एक भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। यह स्टेडियम खेलकूद और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ग्रामीणों को लाभान्वित करेगा।

    खंड विकास अधिकारी जितेंद्र नाथ दुबे ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी समय उन्हें सीधे फोन कर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन गरीब परिवारों के पास आवास नहीं है, वे 30 अप्रैल तक ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें आवास योजना का लाभ मिल सके।

    ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा ने सभी ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों के विकास के लिए प्रस्ताव रखें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

    बैठक में सहायक विकास अधिकारी सुनील पाल, गुड्डू गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप, शोभनाथ, नीलेश कुमार, विदेश कुमार, देवनारायण, सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?