नौगढ़ तहसील परिसर में पीने के पानी की किल्लत: हैंडपंप खराब होने से लोग परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़ तहसील परिसर में हैंडपंप खराब होने से अधिवक्त , कर्मचारी,मुकदमे में आए वादकारी और जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। यह समस्या नौगढ़ तहसील में है, जहां एक ही बोर (हैंडपंप) है और वह भी खराब पड़ा हुआ है।

फरियादियों की परेशानी
आपको बता दे की कड़कती धूप में  दूर दराज के गांव से आने वाले लोगों को नौगढ़ तहसील में बिना पानी पिए रहने को मजबूर हो गए हैं। जब वे तहसील में लगे हैंडपंप पे प्यास लगने पर प्यास बुझाने जाते हैं,तो हैंडपंप से एक बूंद पानी नहीं निकलता है, हैंडपंप खराब होने से इधर उधर भटकना पड़ता है।

  नहीं निकला एक बूंद पानी

समस्या का समाधान नही

एडवोकेट विमलेश सिंह ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी हैंडपंप नहीं बन पा रहा है,गर्मी के बढ़ते प्रभाव के साथ पानी की आवश्यकता भी बढ़ जाती है लेकिन पीने की पानी की व्यवस्था न होने के कारण हमारे अधिवक्तगण व आमजन और कर्मचारी बेहाल है। इस समस्या का समाधान नहीं होने से तहसील में आने वाले लोग परेशान हो गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा।

प्रशासन की जिम्मेदारी
इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्हें जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत करानी होगी ताकि फरियादियों को पीने का पानी मिल सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?