कुंडाडीह संपर्क मार्ग बदहाल, बरसात में गड्ढों से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण

म्योरपुर/सोनभद्र । विकासखंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत कुंडाडीह का संपर्क मार्ग वर्षों से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां आवागमन में बाधा बन रही हैं। बरसात के दौरान जलभराव होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों … Read more

“चिप टू सर्किट” ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप का सफल समापन

सोनभद्र । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में एक माह के ग्रीष्मकालीन “चिप टू सर्किट” इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. के.एस. वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान … Read more

चकिया के बिशेशपुर भरदुआँ में जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

सपा सांसद ने  , एसडीएम पर पक्षपात करने का लगया आरोप सोनभद्र । समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार ने चकिया विधानसभा के ग्राम बिशेशपुर भरदुआँ में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताई। महिलाओं और पुरुषों का कहना है कि दलित, पिछड़े और आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा लगभग सौ सालों से … Read more

इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज की महिलाओं ने बरैले मंदिर में किया पौधरोपण

इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प सोनभद्र । इनर व्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज आर्या की महिलाओं ने बरैले मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रीतु अग्रवाल ने कहा कि सभी महिलाओं को आगे आकर अपने घर, घर के आसपास या जहां … Read more

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट अस्पताल में उपद्रव में 5 अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट एवं अस्पताल परिसर में उपद्रव के … Read more

रॉबर्ट्सगंज में बाईपास प्रस्ताव पर व्यापार मंडल ने रुबी प्रसाद का जताया आभार

सोनभद्र । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापार मंडल ने उनके द्वारा कलवारी-खलियारी राज्यमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में बाईपास बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने पर आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया … Read more

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी ने किया 101 पौधारोपण

O पीडीए पेड़ लगाओ अभियान को सफल बनाने का आह्वान सोनभद्र । शुक्रवार को घोरावल विधानसभा के दुरह क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बसही-अमलौधा (कड़िया अठाईस) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत 101 पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के … Read more

उभ्भा कांड की 7वीं बरसी पर श्रद्धांजलि देने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल नामित सौंपा 8-सूत्रीय ज्ञापन सोनभद्र । शुक्रवार को उभ्भा गांव में जुलाई 2019 में अपनी पुश्तैनी जमीन के विवाद में शहीद हुए 11 आदिवासियों की 7वीं बरसी मनाई जा रही थी। इस अवसर पर पीड़ित परिवारों के साथ गांव और समाज के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने … Read more

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

बैठक मे बूथ स्तर पर संगठन सक्रिय करने पर जोर सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्ष/मण्डल महामंत्रियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं … Read more

लाखों की लागत से लगा हाईमास्ट लाइट 8 महीने से खराब, अंधेरे में डूबा चिलकाडांड

म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चिलकाडांड स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल के सामने, भोला सिंह के घर के पास लगा हाईमास्ट लाइट लगभग 8 महीनों से खराब पड़ा है। लाखों रुपये की लागत से लगा यह लाइट न जलने से ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों … Read more