रॉबर्ट्सगंज में बाईपास प्रस्ताव पर व्यापार मंडल ने रुबी प्रसाद का जताया आभार

सोनभद्र । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापार मंडल ने उनके द्वारा कलवारी-खलियारी राज्यमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में बाईपास बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने पर आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया … Read more

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र ने रुबी प्रसाद, पूर्व विधायक एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापार मंडल ने उनके द्वारा कलवारी-खलियारी राज्यमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में बाईपास बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने पर आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल वर्षों से कलवारी-खलियारी राज्यमार्ग पर रॉबर्ट्सगंज नगरीय क्षेत्र में बाईपास बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने कहा कि 23-05- को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में हुई बैठक में व्यापार मंडल ने पत्र संख्या 02/26/27 के माध्यम से अध्यक्ष से बाईपास बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अध्यक्ष द्वारा बाईपास बनाने का प्रस्ताव दिया गया। सभी व्यापारियों ने नगर को बचाने में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही जनहित में सरकार आदेश देगी।
इस दौरान व्यापार मंडल ने खसरा रजिस्टर शीघ्र प्रकाशित करने की मांग भी दोहराई। साथ ही बरसात में जलभराव न हो इसके लिए बनाई गई नालियों की दीवार में होल कराने की अत्यंत आवश्यकता जताई, जिससे जलभराव की समस्या न होने पाए।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, रितु अग्रहरी, अध्यक्ष महिला नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, बबलू केशरी, नंदलाल कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?