चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पुलिस ने बरामद हुई TVS स्पोर्ट बाइक की कीमत 80 हजार रुपए बताया

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए जा रहे वांछित आरोपियो की गिरफ्तारी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिजली पावर हाउस बड़होर के पास से चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजपाल सिंह खरवार पुत्र हीरा सिंह खरवार, निवासी ग्राम सेमरिया, थाना बभनी बताया जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके खिलाफ थाना बभनी में धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की TVS स्पोर्ट बाइक रजि0 नं0 UP64BD6098 बरामद की है जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उप निरीक्षक शिवपूत यादव, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव व मनोज कुमार गौतम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?