आकाशीय बिजली से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)।
स्थानीय ब्लॉक के नधिरा गांव में सोमवार शाम सात बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। वह अपने घर के बाहर गाय दूह रही थी, इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। म्योरपुर थाना क्षेत्र के नधिरा गांव निवासी 45 वर्षीय सत्यवती पत्नी राजेश कुमार सोमवार शाम अपने घर के पास गाय दुह रही थीं। इसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ पास में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली के तेज झटके की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें निजी वाहन से सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया।
वहां डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की स्थिति फिलहाल सामान्य और स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?