अभाविप सोनभद्र ने 2026-27 सदस्यता अभियान शुरू किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रेस वार्ता में बताया 22,185 विद्यार्थी और 250 शिक्षकों को जोड़ने का लक्ष्य

सोनभद्र । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, रॉबर्ट्सगंज में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
पत्रकार वार्ता में परिषद की आगामी कार्ययोजना, छात्रहित के मुद्दे और जनपद के शैक्षिक विकास की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने बताया कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, शिक्षा में गुणवत्ता, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करता है।
सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान के तहत जनपद सोनभद्र में 22,185 विद्यार्थियों एवं 250 शिक्षकों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान जिले के सभी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंटरमीडिएट विद्यालयों और व्यावसायिक-तकनीकी संस्थानों में चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सदस्यता के साथ-साथ छात्र संवाद, परिचय वर्ग, परिसर संपर्क, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं, छात्र सम्मेलन, संगोष्ठियां, प्रतियोगिताएं और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
वक्ताओं ने बताया कि दिसंबर 2025 में आयोजित अभाविप के 65वें प्रांत अधिवेशन में सोनभद्र में प्रदेश का पहला खनिज विद्यालय स्थापित करने और माइनिंग से जुड़े उच्च शिक्षा व तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
परिषद की इस मांग को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वीकार करते हुए सोनभद्र में खनिज विद्यालय की स्थापना और माइनिंग पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। परिषद ने इसे जनपद के छात्रों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और सरकार से जल्द इसे धरातल पर उतारने की मांग की।
परिषद ने बताया कि आगामी सत्र में शिक्षा की गुणवत्ता, नियमित कक्षाएं, पुस्तकालय-प्रयोगशाला, छात्रवृत्ति, रोजगारपरक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और परिसर की मूलभूत सुविधाएं जैसे मुद्दों पर काम होगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, मतदाता जागरूकता, रक्तदान, सेवा गतिविधियां और राष्ट्रीय पर्व के जरिए छात्रों को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाया जाएगा।
पत्रकार वार्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद, प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, विभाग संयोजक अमन जायसवाल, विभाग संयोजक अमन और जिला संयोजक राहुल जालान ने संबोधित किया।
इस अवसर पर नगर मंत्री धर्मेश पाण्डेय, सक्षम पाण्डेय, सत्यम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1542
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?