कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल नामित सौंपा 8-सूत्रीय ज्ञापन
सोनभद्र । शुक्रवार को उभ्भा गांव में जुलाई 2019 में अपनी पुश्तैनी जमीन के विवाद में शहीद हुए 11 आदिवासियों की 7वीं बरसी मनाई जा रही थी। इस अवसर पर पीड़ित परिवारों के साथ गांव और समाज के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे।
इस दौरान रास्ते में ही पुलिस प्रशासन द्वारा भारी बल प्रयोग कर सभी को रोक दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय आदिवासियों में भारी आक्रोश फैल गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी (C.O.) और भारी पुलिस फोर्स से तीखी नोक-झोंक हुई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और आदिवासियों ने सड़क पर ही बैठकर जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी घोरावल (SDM) तुरंत मौके पर पहुंचे।
धरना स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक विस्तृत 8-सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी घोरावल को सौंपा गया। ज्ञापन में वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा किए गए वादों के पूरा न होने और ‘आदर्श ऑपरेटिव सोसाइटी’ को पूरी तरह निरस्त कर विवादित जमीन की रजिस्ट्री व खारिज न किए जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।
-सूत्रीय मांगें दूरसंचार व मोबाइल कनेक्टिविटी उभ्भा गांव में तत्काल नए मोबाइल टावर की स्थापना। ,विद्युतीकरण कार्य अपूर्ण विद्युतीकरण कार्य को अविलंब पूरा किया जाए। ,वनाधिकार पट्टों का वितरण वनाधिकार अधिनियम के तहत पात्र जनजातीय परिवारों को जमीन का पट्टा दिया जाए। ,सिंचाई एवं बुनियादी ढांचा मूर्तिया बंधी नहर की पुलिया, गुलाबा आदि की तत्काल मरम्मत। ,सड़क एवं संपर्क मार्ग उभ्भा-मूर्तिया मार्ग का पक्कीकरण और उभ्भा से बेलाही तक पक्की सड़क। ,पुल निर्माण उभ्भा-बभनी संपर्क मार्ग पर नाले पर पक्के पुल का निर्माण। ,आश्रम पद्धति विद्यालय की जांच निर्माणाधीन छात्रावास में घटिया सामग्री की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई। ,जमीन का आवंटन एवं शहीद पथ फर्जी मुकदमे वापस हों, आदर्श सोसाइटी की 80-90 बीघा भूमि भूमिहीनों में बांटी जाए, शहीद स्थल तक सड़क का नाम “शहीद पथ” घोषित हो।
मौके पर प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि गांव में बिजली और मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा, “अपनी पुश्तैनी जमीन के लिए प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को नमन करने से रोकना बेहद शर्मनाक है। मुख्यमंत्री ने जो वादे किए थे, वे आज तक धरातल पर नहीं दिख रहे। अगर इन मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे आदिवासी समाज के साथ मिलकर घोरावल तहसील पर बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी।”
उपस्थित: विनोद तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), मोहन बियार (जिला महासचिव), आशिष सिंह (जिला सचिव), लल्लू सिंह, रामनाथ गोंड, रामकुंवर गोंड, नंदलाल गोंड, रामनरेश (बी.डी.सी.), सिरवाराम, प्यारे गोंड, सत्यनारायण गोंड, रामबली गोंड, रामपति गोंड, नंदलाल गोंड, प्रतिभा देवी, सुखवंती, अनीता, चंद्रबहादुर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।






