अपने -अपने  थाना क्षेत्रो में सन्दिग्ध व्यक्तियो व वाहनों की करें चेकिंग:पुलिस अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुलिस अधीक्षक ने सोनभद्र नगर में किया पैदल गश्त

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। प्रदेश में 6 दिसम्बर को बाबरी विध्वंस की बरसी और सम्भल की घटना व जुमा की नमाज को लेकर आज जनपद पुलिस ने कानून व शांति व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग किया जाय।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सोनभद्र में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी ।आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल पूरी तरह तैयार है तथा किसी तरह की समस्या अथवा अफवाह की सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियोंवाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना,चौकी प्रभारियों द्वारा थाना, चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?