कांग्रेस नेताओ ने निकाला कैंडल मार्च,पुलिस से हुई नोकझोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

सम्भल में राहुल गांधी को रोकने के विरोध में निकाला था कांग्रेस नेताओं ने कैंडल मार्च

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। सम्भल की घटना के बाद वहां जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रोकने के विरोध में घंटाघर से कैंडल मार्च निकालने पहुंचे कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच हुई नोक झोक के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

सम्भल में 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वहां पीड़ितों से मिलने जा रहे थे जिसे पुलिस ने रोक दिया।जनपद में आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस कमेटी के नेता घंटाघर से एक कैंडल मार्च निकालने वाले थे, वह घंटाघर पहुंचे और वही बैठकर नारेबाजी करने लगे।जिसकी सूचना लगते ही क्षेत्राधिकार नगर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोक झोंक भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही नोक झोंक के बाद क्षेत्राधिकार नगर ने वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि हम प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शास्त्री जी की मूर्ति के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे कि इसी बीच पुलिस ने हमें वहां से जबरन हटा दिया यह गैर लोकतांत्रिक परंपरा है परंतु हम जनता के हित के लिए जो भी करना पड़े करेंगे उन्होंने कहा कि पुलिस हमें पकड़ कर यहां ले आई है और हम चले आए है।

घंटाघर के मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं और पुलिस के बीच नोक झोक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है वही नोक झोंक के बाद नाराज क्षेत्राधिकार नगर ने धक्का देते हुए वहां से कांग्रेस नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1562
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?