नगवां शिक्षा क्षेत्र के 49 परिषदीय विद्यालयो पर आयोजित समर कैम्प का हुआ समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार पाठक

बच्चों को रचनात्मकता कार्य, आत्मविश्वास एवं जीवन कौशल के सिखाए गए गुर: डॉक्टर बृजेश महादेव

पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां में हुआ आयोजन

बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय के संरक्षण एवं धन्नजय सिंह बीइओ नगवां के निर्देशन में संचालित हुआ कैंप

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को दृष्टिगत रखते हुये परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कम्पोजिट विद्यालयों के बच्चों के समग्र विकास हेतु 21 मई को समर कैंप प्रारंभ होकर 10 जून तक संचालित हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय के संरक्षण एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के नगवां शिक्षा क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों पर बीस दिवसीय समर कैंप पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में सकुशल सम्पन्न हुआ।


धनन्जय कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी नगवां ने बताया कि नगवां के 49 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने समर कैंप सम्पन्न कराने में योगदान देने वाले सभी शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षकों को बधाई दी।


ब्लाक स्काउट मास्टर नगवां डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि इस समर कैंप के माध्यम से बच्चे रचनात्मकता कार्य, आत्मविश्वास एवम् जीवन कौशल, शिक्षक-विद्यार्थी का आत्मीय सम्बन्ध, सामुदायिक सहभागिता, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्य, खेलकूद, कला, विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियां, आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकास को सीखा। तीन सप्ताह तक चलने वाले समर कैंप में बतौर प्रशिक्षक शिव शंकर शिक्षा मित्र एवं उर्मिला देवी शिक्षा मित्र ने भी बच्चों को अधिकतम सीखाने का प्रयास किया।

बता दें कि प्रथम सप्ताह में योग व फिटनेस, हमारी सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियाँ, द्वितीय सप्ताह में पर्यावरण व बागवानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियाँ, विज्ञान व स्टीम और तृतीय सप्ताह में राष्ट्रीय एकता, विविधता में एकता, जल व ऊर्जा संरक्षण, संगीत, रंगमंच और नाटक, भाषा गणित कार्यशालायें और विविध गतिविधियां बच्चों ने सीखा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?