पुलिस अधीक्षक ने किया नौगढ़ JTC (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ में आगामी JTC (ज्वाइनिंग ट्रेनिंग सेंटर) प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने सोमवार को प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष, थाना प्रभारी नौगढ़ रमेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?