नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस,जिलाधिकारी ने 08 का मौके पर किया निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान नौगढ़ तहसील क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं और उनका मौके पर निस्तारण किया गया।

108 प्रार्थना पत्र प्राप्त

समाधान दिवस के दौरान कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 8 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ज्यादातर प्रार्थना पत्र जंगल विभाग,बिजली विभाग, सिंचाई और राजस्व विभाग से संबंधित थे।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकांश अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को सुनने के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समस्याओं का निस्तारण के दिए निर्देश

समाधान दिवस के दौरान शेष प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया और जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाअधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?