सीएस पाण्डेय
डिप्थीरिया रोकथाम के लिए स्कूलों में टीकाकरण अभियान
बभनी क्षेत्र में 05 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चो को लगाया जाएगा डीपीटी – 2 का टीका
10 वर्ष से 11 वर्ष तक बच्चो को लगाया जाएगा टीडी का टीका
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्कूलों में एक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 20 से 30 अप्रैल 2026 तक (बुधवार और शनिवार को छोड़कर) सरकारी और निजी विद्यालयों में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को डिप्थीरिया और टिटनेस से बचाना है।
इस अभियान के तहत 5-6 वर्ष (कक्षा 1) के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर और 10 व 16 वर्ष (कक्षा 4-6 और 10-11) के छात्रों को टीडी (Td) का टीका लगाया जा रहा है। सभी क्षेत्रीय एएनएम को टीकाकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें स्कूलों के अध्यापकों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
अभियान में सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई/आईसीएसई स्कूल और मदरसे शामिल हैं। इसी क्रम में सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय चौना, सतबहनी, चपकी, बभनी, हथियार, प्राथमिक विद्यालय नवटोला, कोंगा, करमघट्टी और दक्षिणांचल ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज बभनी सहित कई विद्यालयों में टीकाकरण किया गया।
वही प्रभारी अधीक्षक राजन सिंह ने बताया कि यह विशेष टीकाकरण अभियान डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। इसके साथ ही घर-घर जाकर और सामुदायिक सहयोग से जागरूकता भी फैलाई जा रही है।
इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में एएनएम रत्ना विश्वास, सीमा सरोज, धरमावती देवी, विभा सिंह, सुनीता गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





