Trending News
नौगढ़ में घायल की इलाज के दौरान मौत, पांच दिन पहले बाइक से गिरा था, पत्नी और दो मासूम बच्चों का सहारा छूटा दिव्यांग बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया, पराग दूध और पारले-जी फैक्ट्री में उत्पादन प्रक्रिया देखेंगे, नौगढ़ प्रधान नीलम ओहरी ने दिखाई हरी झंडी अग्निकांड पर उद्योग व्यापार मंडल ने जताई चिंता, बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रशासन को चेताया 26 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार करेंगे आयुष्मान मित्र, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, शिक्षकों ने रचा 75.48% मतदान का रिकॉर्ड सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में महिलाओं पुरुषों ने जमकर मचाया धमाल, भव्य आयोजन

नौगढ़ में घायल की इलाज के दौरान मौत, पांच दिन पहले बाइक से गिरा था, पत्नी और दो मासूम बच्चों का सहारा छूटा

IMG 20261024 WA0008
IMG 20261024 WA0008

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के पास पांच दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार भोर में वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माँ और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद देवखत गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, देवखत गांव निवासी सिराजुद्दीन का 27 वर्षीय पुत्र निजामु 19 अक्टूबर को सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज में अपनी सैलून की दुकान के लिए सामान खरीदने गया था। सामान खरीदकर बाइक से घर लौटते समय रात करीब आठ बजे डुमरिया मोड़ के पास अचानक एक जंगली जानवर सड़क पर आ गया। उससे बचने के प्रयास में निजामु की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. चंद्रा ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां पांच दिनों तक उसका उपचार चला। शनिवार भोर में उसने दम तोड़ दिया।

छह साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों को छोड़ गया निजामु

निजामु की शादी करीब छह वर्ष पहले सहाना से हुई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा चार वर्ष और छोटा बेटा दो वर्ष का है। पति की मौत की खबर सुनते ही सहाना बदहवास हो गई। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों को अभी पिता के प्यार और सहारे की सबसे अधिक जरूरत थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। निजामु की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1552
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?