स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न, शिक्षकों ने रचा 75.48% मतदान का रिकॉर्ड

IMG 20261023 192015
IMG 20261023 192015

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र में लोकतंत्र की पाठशाला

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)। जनपद में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासन ने सुरक्षा के ऐसे पुख्ता इंतजाम किए थे कि एक भी बूथ पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चला। सभी 34 मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण करते रहे। प्रशासन की पहली प्राथमिकता शांतिपूर्ण मतदान रही और वह पूरी तरह सफल रही।

21 केंद्रों पर स्नातक, 13 पर शिक्षक मतदाताओं ने डाला वोट

जिले में वाराणसी खंड स्नातक के लिए 21 मतदान केंद्र और शिक्षक खंड के लिए 13 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदाता पहचान पत्र के साथ कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे।

खास बात यह रही कि पहली बार वोट करने वाले युवा स्नातक मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रॉबर्ट्सगंज के एक मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने आए युवा अंकित ने कहा – “हमने विकास और शिक्षा के मुद्दे पर वोट किया है। यह हमारे भविष्य का चुनाव है।”

आंकड़ों में मतदान – शिक्षकों ने दिखाया जोश

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी संशोधित प्रेस नोट के अनुसार (शाम 4 बजे तक) –

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन –
कुल मतदाता – 16,812
डाले गए मत – 8,442
मतदान प्रतिशत – 50.21%

वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन –
कुल मतदाता – 1,738
डाले गए मत – 1,312
मतदान प्रतिशत – 75.48%

गौरतलब है कि इससे पूर्व पंजीकृत आंकड़ों के अनुसार स्नातक में 16,850 (10,556 पुरुष, 6,256 महिला) और शिक्षक में 1,741 (1,315 पुरुष, 423 महिला) मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें जांच के बाद क्रमशः 38 और 3 नाम हटाए गए थे। अंतिम सूची के आधार पर ही यह मतदान हुआ।

प्रशासन ने कहा – लोकतंत्र की जीत

मतदान के बाद जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं, शिक्षकों और स्नातक युवाओं का आभार जताया। अधिकारियों ने कहा कि सोनभद्र जैसे आदिवासी बाहुल्य और नक्सल प्रभावित संवेदनशील जनपद में 75.48% शिक्षकों का मतदान और 50.21% स्नातकों का मतदान यह बताता है कि लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा मजबूत है।

मतगणना वाराणसी में होगी, जिसकी तिथि आयोग द्वारा घोषित की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1550
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?