सीएस पाण्डेय
दो बूथों पर हुआ मतदान, स्नातक में 348 में 218 और शिक्षक निर्वाचन में 65 में 55 मतदाताओं ने डाले वोट
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। विकास खंड बभनी में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के निर्वाचन के लिए दो बूथ बनाए गए थे। दोनों बूथों पर मतदान संपन्न हुआ। स्नातक एमएलसी के लिए बने बूथ पर कुल 348 मतदाताओं में से 218 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी के बूथ पर कुल 65 मतदाताओं में से 55 ने मतदान किया।
स्नातक निर्वाचन में 130 मतदाता मतदान करने नहीं पहुंचे। इस बूथ पर 62.64 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में 10 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। यहां 84.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, स्नातक की तुलना में शिक्षक एमएलसी के चुनाव में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नजर उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी भ्रमण करते हुए नजर आए। वहीं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज मयफोर्स के साथ बूथों पर डटे रहे।
पीठासीन अधिकारी छोटेलाल सिंह ने मतदान से संबंधित जानकारी दी।








