साहब शादी का झांसा दे चार माह से नाबालिग बेटी का कर रहा दुष्कर्म, मां ने पुलिस से मांगा न्याय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर बलात्कार कर जबरदस्ती घर में रख लेने व परिजनों द्वारा बेटी से मिलने जाने पर आरोपी द्वारा न मिलने देना और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर नाबालिक बेटी की मां ने आरोपी के खिलाफ चोपन पुलिस को दिए गए तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

चोपन पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक बीते सोमवार को थाना चोपन क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की  एक महिला द्वारा पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मेरी नाबालिक पुत्री उम्र करीब 15 वर्ष को गांव का रहने वाला विपक्षी शहजाद पुत्र रियाज अंसारी 16 मार्च को अपने घर बुलाकर शादी का झांसा देकर जबरदस्ती बलात्कार किया। वही मेरी बेटी को तभी से अपने घर पर रखा है और जब मैं व मेरे परिवार वाले अपने लड़की से मिलने जाते हैं तो मिलने नहीं देता है। वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान माल की धमकी देता है।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक महिल की तहरीर के आधार पर धारा 65(1), 127(2), 352, 351(3) बीएनएस व 3/4 पॉस्को एक्ट व 3(2) (v), 3(1) द, 3(1) ध, SC/ST एक्ट बनाम शहजाद उपरोक्त पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी शहजाद को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर विधि कार्रवाई की जा रही है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?