हिन्दू देवी-देवताओ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोशल मीडिया पर वीडियो किया था वायरल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी,जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों ने इसका विरोध किया तो पुलिस हरकत में आई और अब आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक अभद्र टिप्पणी ने बवाल खड़ा कर दिया है। आरोपी युवक रविशंकर निवासी पिपरवार, घोरावल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी किया।

जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, जनपद के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने मामले को गंभीरता से लिया और शिकायत के आधार पर घोरावल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 299 और 353(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने साफ कहा है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

सवाल यह भी है कि क्या सोशल मीडिया अब अभिव्यक्ति का माध्यम है या समाज में ज़हर घोलने का औजार बनता जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?