हैलो हैलो…………हैलो …..ध्वस्त होती नजर आ रही है नेटवर्क की व्यवस्था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- नक्सल क्षेत्र ही नहीं सामान्य स्थानों पर भी नेटवर्क की सुविधा नदारद

O- सन्दिग्धों पर नजर रखने एवं सूचना के क्षेत्र में बड़ा साथ निभा रहा था मोबाइल

O- निजि कम्पनियों के सीम पोर्ट कराने का मन बना रहे ग्रामीण

बभनी (सोनभद्र) । दक्षिणांचल के ग्रामीण अंचलों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा क्राइम कंट्रोल का काम में मदद आ रही थी लेकिन धीरे-धीरे यह सुविधा ध्वस्त होती नजर आ रहा है।हाल यह है कि बभनी क्षेत्र में घरों के अन्दर से बात करना दुश्वार हो चला है।निजि कम्पनियों के लुभावने रिचार्ज के चक्कर मे ग्रामीणों ने सीमा भी बदल लिया।और अब लोगों को बीएसएन एल की सुविधा याद आ रहा है वही महंगें रिचार्ज से लोग अजीज है। क्षेत्र के ग्रामीण एवं अधिवक्ता सुरेश चंद्र पांडेय,ने बताया कि क्षेत्र काफी पिछड़ा है नेटवर्क क्राइम कंट्रोल का काम कर रहा था लेकिन ध्वस्त हो रही नेटवर्क सुविधा के कारण घटनाओं का ग्राफ बढ़ेगा साथ ही नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने में भी लोगों को असुविधा होगा।ग्रामीणों की मांग है कि अच्छी सुविधा मिले जिससे एक दुसरे से बात हो सके।बच्चों को पढ़ाई में मदद मिले। लेकिन निजि कम्पनियों के भ्रष्टाचार के कारण मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त होता नजर आ रहा है और लोग अपने घरों से बात तक नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के असनहर संवरा चपकी बचरा सहिथ अन्य गांव में नेटवर्क सुविधा ठीक से काम नहीं कर रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?